गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान: राव नरबीर सिंह
चण्डीगढ़, 3 सितंबर -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना गुरुग्राम के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता विकास को नई दिशा देने की है और यह मेट्रो परियोजना उसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राव ने कहा कि 5 सितंबर को सेक्टर 44 में मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा।
राव ने कहा कि यह मेट्रो केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं होगी, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए आधुनिक और टिकाऊ शहरी ढांचे की मजबूत नींव साबित होगी। इससे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, लोगों का समय बचेगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और प्रदूषण में कमी आएगी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।...








